Panch Bheeshm

पञ्च भीष्म (पंज भीखू , भीष्म पंचक)क्यों पूजते हैं इन पांच दिनों को महाभारत काल से ?

पञ्च भीष्म व्रत ,महाभारत काल से चली आ रही प्रथा जिसका हम आज भी अनुसरण करते चले आ रहे है !

ऐसा क्या हुआ था पांच दिनों में जो आज तक हम उसे याद करते हैं और पूजते हैं ! कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी से आरंभ होकर यह व्रत पूर्णिमा तक चलता है। आदि काल से कार्तिक स्नान को बहुत महत्त्व दिया गया है।
Bheshm Panchak
आइये जानते हैं क्या हुआ था असल में महाभारत के युद्ध के अंतिम पड़ाव में जब भीष्म पितामह मृत्युशय्या पर बाणों से बिंधे हुए लेटे थे तो उन्होंने श्रीकृष्ण से अपनी इस घोर पीड़ा का कारण पुछा तो प्रभु कृष्ण ने बताया पितामह आपा अपने पिछले जन्म जब एक राजकुमार थे तब आप एक दिन शिकार पर निकले थे। उस वक्त एक छोटा टिड्डा एक वृक्ष से नीचे गिरकर आपके घोड़े पर बैठा था।

और आपने अपने बाण से उठाकर उसे पीछे फेंक दिया, उस समय वह बेरी के पेड़ पर जाकर गिरा और बेरी के कांटे उसकी पीठ में धंस गए। वह जितना निकलने की कोशिश करता उतना ही कांटे उसकी पीठ में चुभ जाते और इस प्रकार जीव अठारह दिन जीवित रहा और यही ईश्वर से प्रार्थना करता रहा, ‘हे युवराज! जिस तरह से मैं तड़प-तड़प कर मृत्यु को प्राप्त हो रहा हूं, ठीक इसी प्रकार तुम भी होना।’
वस्तुतः ये दिन द्वापर युग के उस काल से चले आ रहे ज्ञान स्त्रोत को स्मरण करने के लिए पूजे जाते हैं ! ऐसा मन जाता है कि जब श्री कृष्ण के आग्रह पर देवव्रत ,भीष्म पितामाह ने कृष्ण सहित पाण्डवों को राज धर्म, वर्ण धर्म एवं मोक्ष धर्म का ज्ञान दिया। और ज्ञान देने का यह क्रम एकादशी से लेकर पूर्णिमा तिथि यानि पांच दिनों तक चलता रहा। भीष्म ने जब पूरा ज्ञान दे दिया, तब श्रीकृष्ण ने कहा कि “आपने जो पांच दिनों में ज्ञान दिया है, यह पांच दिन आज से अति मंगलकारी हो गए हैं। इन पांच दिनों को आदि काल  में ‘पञ्च भीष्म ‘ के नाम से जाना जाएगा!

4 thoughts on “पञ्च भीष्म (पंज भीखू , भीष्म पंचक)क्यों पूजते हैं इन पांच दिनों को महाभारत काल से ?

  1. I am extremely inspired with your writing talents as well as with the format on your weblog. Is this a paid topic or did you customize it your self? Anyway stay up the nice quality writing, it’s uncommon to peer a nice blog like this one today!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Getaway in Mcleodganj, Dharamshala, Himachal Pradesh, India Apex Legends in Season 16 will remove arenas Cyberpunk 2077’s latest update 1.6.1 of the game. Battle field 2042 Update ,Huge Number of Gamers banned from Calls of Duty in Battlefield Best Adventure Getaway in around Dharamshala Himachal Pradesh India